शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिला कलेक्टर के निर्देश पर दिव्यांग महादेव माली निवासी खेरुणा, बूंदी को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई ताकि वह अपना लघु व्यवसाय कर जीवन यापन कर सके। दिव्यांग महावीर नैंनवा रोड तिराहे के आस पास अक्सर भिक्षावृति करते देखा जाता है। जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता ने स्वयं भी इस व्यक्ति को भिक्षावृति करते देखा तो इसे संवेदनशीलता से लेते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को उक्त व्यक्ति के लिए वांछित सहायता हेतु निर्देशित किया था। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग के सहायक निदेशक जे.पी.चांवरिया ने महावीर से संपर्क कर उसकी दिव्यांगता देखते हुए पहले तो महावीर विकलांग सेवा समिति कोटा ले जाकर कृत्रिम पैर लगवाया। इसके बाद मंगलवार को दिव्यांग महावीर पुत्र गणेश निवासी खेरूणा तहसील बूंदी को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई ताकि दिव्यांग महावीर भिक्षावृत्ति नहीं करें तथा अपना लघु व्यवसाय करके जीवन यापन कर सके।