जयपुर। भारत में बढ़ते कोराना के मामलों ने आईपीएल 2022 के भारत में आयोजन पर संदेह खड़ा कर दिया है। खबर है कि आईपीएल 2022 भारत के बहार ही किसी देश में खेला जायेगा। साथ ही इस बार यूएई में आईपीएल 2022 आयोजित नहीं किया जायेगा। खबर है कि इस बार यूएई की जगह साउथ अफ्रीका या श्रीलंका में टूर्नामेंट हो सकता है।
सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल से मटूर्नामेंट यूएई में करवाना पड़ा पर रहा है, लेकिन हम इस बार आईपीएल को दूसरे देश में ले जाना चाहते हैं। क्योंकि हम सिर्फ एक देश पर निर्भर नहीं रह सकते। हमने और विकल्प तलाशने का फैसला किया है।
बता दें कि फिलहाल भारतीय टीम फिलहाल साउथ अफ्रीकी दौरे पर है। जहां, भारतीय टीम वर्तमान में टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेल रही है। इसके बाद वहां तीन मैच की वनडे सीरीज भी खेली जानी है। ऐसे में कोरोना से खिलाड़ियो की सुरक्षा और आईपीएल 2022 को लेकर प्लान बी पर भी काम किया जा रहा है।
इस बार 10 टीम खेलेंगी आईपीएल
आईपीएल 2022 इस बार 15वां सीजन है, और इस बार 15 वें सीजन में 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। बहुत से खिलाड़ी नई टीम से खेलते नजर आएंगे क्योंकि इस बार मेगा ऑक्शन होगा।
भारत में कोरोना से हालत यदि और बिगड़ती है तो भारतीय बोर्ड साउथ अफ्रीका में आईपीएल 2022 को आयोजित करवा सकता है। इससे पहले 2009 में भी आईपीएल साउथ अफ्रीका में आयोजित करवाया गया था। अगर आईपीलए साउथ अफ्रीका में आयोजित करवाया जाता है तो मैच शाम 4 बजे से शुरू होंगे।