डॉ.अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान का घेराव, महिलाओं के 33% आरक्षण व युवाओं के उचित प्रतिनिधित्व की मांग- पवन देव
रविवार, 30 अक्टूबर। डॉ .अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी में चुनाव प्रक्रिया के दौरान चल रही भारी अनियमितता के बीच सोसायटी के संरक्षक सदस्य पत्रकार पवन देव ने महिलाओं व युवावों की विभिन्न मांगों को लेकर महिलाओं व युवाओं के साथ मिलकर सोसायटी के पदाधिकारियों का घेराव किया |
पवन देव ने कहा है कि सोसायटी के संविधान के नियमों में संशोधन करके महिलाओं की 33% भागीदारी तय किया जायें। साथ ही युवाओं का उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जायें | समाज के लोगों के लिए संविधान की पाठशाला व रिसर्च सेंटर की स्थापना की जायें। जिससे भारत के संविधान में वर्णित मूल्यों की समझ बन सके |
समाज के दलितों व पीड़ितों पर दिनों दिन बढ़ रहे शोषण अत्याचार की घटनाओं की रोकधाम व पीड़ितों की तुरन्त मदद के लियें इसके लियें 24×7 हेल्पलाइन नम्बर जारी कियें जायें, महिलाओं के लिए कॉउंसिल सेंटर, छात्रों के लियें उच्च स्तर का कोचिंग स्थापित हो
पीएचडी/ डिलिट् व सामाजिक शोध के लिए फेलोशिप की सुविधा की व्यवस्था की जायें आदी 7 सूत्री मांगों को लेकर जल्द सकरात्मक कार्यवाही की जायें इसको लेकर सोसायटी के महासचिव अनिल कुमार गोठवाल को मांग पत्र दिया गया
उपरोक्त मांगो पर जल्द सकरात्मक कार्यवाही ना होने पर प्रदेशभर से युवा व महिलाओं समूह द्वारा सोसायटी में अनिश्चितकालीन धरना व पदाधिकारियों का घेराव किया जायेगा।
इस अवसर पर हेमलता कांसोटिया , गोमा सागर, एडवोकेट राजेश चावरिया , एडवोकेट विक्रम खिंची , मेहत राम काला , धर्मेंद्र तामड़िया , किरण ब्रजेश , रेणु घेघट, सरिता महेंद्र सोक्रिया , महेंद्र ओझा , गुलशन दीप , लोकेश मूलनिवासी , नानक राम पंवार सहित अन्य साथी उपस्थित रहें |