कोटा। मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी ने 26 अक्टूबर को विद्युत लोको शेड तुगलकाबाद का संरक्षा निरीक्षण किया। डीआरएम कोटा ने विद्युत लोको शेड में कवच की टेस्टिंग फैसिलिटी, शेड औग्मेंटेसन वर्क एवं अन्य तकनीकी पहलुओं का गहनता से अवलोकन किया। इसकी जानकारी वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर/टीआरएस वांछित खरे द्वारा दी गई। मंडल रेल प्रबन्धक ने शेड के औग्मेंटेसन वर्क को होलिस्टिक व्यू के अनुरूप करके शेड को मॉडल शेड बनाने हेतु निर्देशित किया साथ ही शेड के नवाचार एवं परफॉर्मेंस की प्रसंशा की। इसके अतिरिक्त डीआरएम ने शेड प्रांगण में पौधारोपण किया।