डीआरएम ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी को दिखाई हरी झंडी
-सतर्कता जारूकता सप्ताह पर रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ ली
कोटा। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस 31 अक्तूबर को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मंडल में प्रत्येक वर्ष की भांति मनाया गया। साथ ही कोटा रेल मंडल में दिनांक 30.10.2023 से 05.11.2023 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम “भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे” पर आधारित है। जिसके उपलक्ष्य में सुबह 11.00 बजे मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी द्वारा राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत भ्रष्टाचार का विरोध कर ईमानदारी और पारदर्शी रूप से कार्य करने की अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
इसके अतिरिक्त डीआरएम मनीष तिवारी ने रन फॉर यूनिटी की बाईक एवं साईकिल रैली को मंडल कार्यालय के प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमे अत्यधिक संख्या में रेल सुरक्षा बल के जवानों एवं स्काउट गाईड ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार जैन, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुप्रकाश, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय, वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर (सामान्य) धर्मेन्द्र कस्तवार, वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर (टीआरडी) एम एस मीना, सहायक सुरक्षा आयुक्त सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।