कोटा। रेलवे विभाग कोटा मण्डल से वर्ष 2024 के फरवरी माह में आयुसीमान्तर्गत 18 रेल सेवको का सभागृह में विदाई समारोह आयोजित किया गया। मण्डल रेल प्रबन्धक मनीष तिवारी द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कोटा मंडल से फरवरी माह में विभिन्न विभागों के 18 अराजपत्रित कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। 18 रेल सेवको में वरिष्ठ तकनीशियन, ट्रैकमेंन, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, खलासी, शंटिंग मास्टर एवं मुख्य टिकट परीक्षक इत्यादि महत्पूर्ण पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल थे। सभी सेवानिवृत्त हो रहे रेल सेवको को संबंधित दस्तावेज जैसे:- पेंशन पे आर्डर, सेवा प्रमाण पत्र, सर्विस रिकार्ड की सॉफ्ट कापी, पहचान पत्र, मेडिकल कार्ड, कंपोजिट ट्रांसफर ग्रांट भत्ता एवं पास आवेदन तथा प्राधिकार पत्र प्रदान किये गये।