डीआरएम ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला एवं माल्यापर्ण किया
-मंडल कार्यालय में प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित
कोटा 16 नवम्बर, 2023। समस्त भारत श्रद्धा और सम्मान के साथ भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती मना रहा है। इसी कड़ी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को समर्पित "जनजातीय गौरव दिवस" के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी ने मंडल कार्यालय परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया एवं भगवान बिरसा मुंडा के त्याग, बलिदान और जीवन के संघर्ष पर प्रकाश डाला।
इसके अतिरिक्त भारतीय स्वतंत्रता पर जन जातियों के योगदान विषय पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, कोटा में प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग किया। प्रतियोगिता कार्यक्रम का संचालन कार्मिक विभाग द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक आर आर के सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय, वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर(सामान्य) धर्मेन्द्र कस्तवार, वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर(टीआरओ) गौरव श्रीवास्तव, मण्डल कार्मिक अधिकारी अविरल शर्मा, सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय चौधरी, अन्य अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।