बूंदी 17मई । गोपाल गो सेवा संस्थान के सचिव गोपाल माहेश्वरी में बताया किजिले में बेसहारा नंदी गोवंश की हो रही दुर्दशा से गौवंशों व आम जन को काफी समय का सामना करना पड़ रहा था।
जिसके लिए गोपाल गो सेवा संस्थान कई वर्षों से संघर्ष कर रहा है और कई बार धरना प्रदर्शन, ज्ञापन देकर नंदी शाला खोलने की मांग करते आ रहे थे बेसहारा नंदी गोवंश का दर्द समझते हुए एवं आमजन की समस्या का समाधान करने के लिए राज्यमंत्री अशोक चांदना द्वारा मंगलवार को जिला प्रशासन की मिटिंग लेकर रेन में 13 सो बीघा भुमि में नंदी गौशाला निर्माण के मौके पर निर्देश दिए
जिससे जिले के समस्त बेसहारा नंदीगोवंश को आसरा मिल सकेगा।
नंदीगौशाला खोलने की सूचना मिलने पर गोपाल गौ सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दोड गई और आज संस्थान के गौसेवकों ने अहिंसा सर्किल कर आतिशबाजी कर मंत्री अशोक चांदना के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए अशोक चांदना जिंदाबाद , हमारा नेता कैसा हो अशोक चांदना जैसा हो के नारे लगाए, एवं जोरदार आतिशबाजी कर एक दुसरे का मुह मिठा कराकर खुशियां मनाई इस दौरान गोपाल गौ सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रहलाद मीणा सचिव गोपाल माहेश्वरी कोषाध्यक्ष लोकतंत्र गुर्जर भवानीशंकर मेघवाल एड.ओम मेघवाल कौशल यादव शिवराज गुर्जर मधु यादव शिवराज यादव अभिमांशुसिंह सोनू गुर्जर विक्रम बंजारा राजेंद्र सिंह रमेश सैनी कुलदीप गुर्जर लटुर मेघवाल मोहित मीणा दीपचंद मीणा नरेंद्र मीणा मनोज प्रजापत रामबाबू श्रृंगी खाना जी मुकेश वर्मा जगदीश मेघवाल भीम शंकर सैनी तुलसीराम सैनी हंसराज यादव आदि