Kota: कोटा मंडल होकर जाने वाली एक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी*
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा मंडल होकर जाने वाली एक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी*
कोटा 11 फरवरी,2023
कोटा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए कोटा होकर जाने वाली एक स्पेशल 09715/09716 ट्रेन के 17-17 फेरे अधिक चलाने का निर्णय लिया गया है पूर्व में गाड़ी संख्या 09715 ढेहर का बालाजी से त्रिरुपति 25 फरवरी तक एवं गाड़ी संख्या 09716 त्रिरुपति से ढेहर का बालाजी 28 फरवरी तक चलाना प्रस्तावित था जिसको अब बढाकर अब क्रमशः 24 जून,2023 एवं 27 जून,2023 तक कर दिया गया है । जिससे यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी । गाड़ी संख्या 09715 ढेहर का बालाजी से त्रिरुपति के लिए प्रस्थान अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रत्येक शनिवार तथा गाड़ी संख्या 09716 त्रिरुपति से ढेहर का बालाजी के लिए प्रस्थान अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी । यह स्पेशल गाड़ी कोटा, सवाईमाधोपुर एवं रामगंज मंडी होकर जाएगी ।
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जनसम्पर्क अधिकारी-कोटा रोहित मालवीय द्वारा बताया कि यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए किया गया है । इस संबंध में सर्व संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है । यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, NTES, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे ।