देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करता शिक्षा विभाग
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
रानीपुरा (बूंदी) राजस्थान
रानीपुरा( बूंदी) 18 नवंबर, कस्बे के सूहरी विद्यालय में अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने को लेकर छात्रों ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हिंडोली के नाम प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश शर्मा को सौंपा ज्ञापन। ज्ञापन मैं बताया गया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूहरि मैं लेवल 1 के गणित व अंग्रेजी विषय के एवं लेवल 2 में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सहित भूगोल , पॉलिटिकल साइंस, संस्कृत, के
व्याख्याताओं के पद बहुत दिनों से खाली है विद्यालय में एक भी व्याख्याता नहीं है। उक्त विषयों की विद्यालय में पढ़ाई बिल्कुल भी नहीं हो रही हैं। जिससे हमारा भविष्य भी खराब हो रहा है। साथ ही हमारे विद्यालय के छात्र छात्राओं का परिणाम भी अच्छा नहीं रहेगा। ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि अगर शिक्षा विभाग की ओर से रिक्त पदों की पूर्ति 21 नवम्बर तक नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन किया जायेगा। ज्ञापन देने वाले छात्रों में जीतराज गुर्जर, शिवराज रेगर, मुखराज गुर्जर , देवराज सैनी, लोकेश सैनी, सुनील गुर्जर, जितेंद्र गुर्जर ,आदि शामिल रहे।
'प्रधानाध्यापक का यह कहना है'
प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि ज्ञापन पी ई ई ओ प्रज्ञा शर्मा बड़गांव को भेज दिया है।