शिक्षा मंत्री ने किया सूर्य नमस्कार, विद्यार्थियों को कराया अभ्यास

-सूर्य सप्तमी पर प्रदेश में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी


कोटा 25 जनवरी। रामगंजमंडी के इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम मे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शिरकत की। कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया।

उन्होंने बताया कि आगामी 15 फरवरी को प्रदेश के सभी राजकीय और गैर राजकीय विद्यालयों में सूर्य जयंती पर सूर्य नमस्कार करेंगे। कार्यक्रम में करीब 200 से अधिक नव मतदाता मौजूद रहे।  नवमतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सशक्त भारत का संकल्प पूर्ण करने अपील की।

15 फरवरी को सूर्य नमस्कार का बनेगा रिकॉर्ड, अभ्यास शुरू
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने छात्र - छात्राओं शिक्षकों को  सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। मंत्री ने खुद उनके  साथ सूर्य नमस्कार किया। साथ ही सूर्य नमस्कार का महत्व भी समझाया और अभ्यास करवाया। मंत्री दिलावर ने कहा कि राजस्थान प्रदेश 15 फरवरी को सूर्य सप्तमी मनाएगा। जिसमे प्रदेश के राजकीय और गैर राजकीय विद्यालय में सूर्य नमस्कार किया जायेगा। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को लेकर शिक्षा विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया गया।  शुक्रवार से सभी विद्यालय में छात्र - छात्राओं को सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास करवाया जायेगा। वही 15 फरवरी को एक साथ समूचा राजस्थान सूर्य नमस्कार नमस्कार कर एक नया रिकॉर्ड बनाएगा।
         
कार्यक्रम में उपप्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर, प्रधान कलावती, उपप्रधान सुनील गौत्तम, खैराबाद सरपंच बाबूलाल लोधा, उपखंड अधिकारी अनिल कुमार सिंघल, खंड विकास अधिकारी हेमश्री, खैराबाद सचिव शालिनी हाड़ा सहित नरेंद्र काला, अखिलेश मेडतवाल, विशाल श्रृंगी, नितिन शर्मा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गौत्तम, पार्षद वर्षा जैन, कमल गुर्जर, लड्डू बैंसला आदि मौजूद रहे।