लम्पी ग्रसित गौवंश को बचाने के प्रयास

लम्पी ग्रसित गौवंश को बचाने के प्रयास

लंपी वायरस से पीडित गोवंश को बचाने के लिए जय श्री राम सेवा समिती आई आगे, सेवा में जुटी टीम

गौमाता की पीड़ा देख आगे आई जय श्री राम सेवा समिती संगठन,गौवंश को दे रहे इम्यूनिटी लड्डू व दवाई

ब्यूरो चीफ विजयपाल सैनी

शाहपुरा। कोरोना में जिस तरह से स्वयंसेवी संगठन और भामाशाह मैदान में उतर गए थे। उसी प्रकार अब लंपी वायरस से गौवंश को बचाने में सरकारी प्रयास नाकामी साबित होने पर शहर में विभिन्न सामाजिक संगठन व भामाशाह आगे आये है। मानवता के इसी क्रम में जय श्री राम सेवा समिती टीम ने हर गली मौहल्ले में सर्वे कर लंपी वायरस से ग्रसित गौवंश को आयुर्वेदिक औषधी समेत दवा देनी शुरू कर दी गई है। जय श्री राम सेवा समिती अध्यक्ष राहुल बजाज, प्रधान सरक्षक दुर्गाप्रसाद शर्मा, संयोजक रमेश कुमावत ने बताया कि रातभर लगकर कस्बे के महाराजा गार्डन में आयुर्वेदिक औषधी समेत बाजरा, गेहूं, गुड, दलिया, बंटा को गर्म पानी में ऊबालकर बाँट तैयार किया जाता है। सुबह से शाम तक दिनभर हर गली मौहल्ले तक मोटरसाइकिल, टैम्पो के माध्यम से जाकर हर गौवंश को खिलाया जाता है। समिती मिडिया प्रभारी धर्मपाल यादव व नवल टेलर ने बताया कि शाहपुरा पशु चिकित्सालय प्रभारी डाँ.डी डी गौतम समेत अन्य विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में समिती द्वारा आयुर्वेदिक जडिबूटियों को पीसकर गुड में मिलाकर लड्डू तैयार किये जा रहे है। इसमें हल्दी, गुड़, सौंठ, काली मिर्च, लौंग, घी, काला जीरा, दालचीनी, धनिया, गिलोय, तुलसी, आंवला, मैथी, अजवायन, मुलैठी, सनाय पत्ती के अलावा अन्य सामग्रियों को मिलाकर पूरी विधि के साथ इसके लड्डू बनाये जा रहे हैं।समिती द्वारा औषधी निर्माण समेत वितरण में श्याम सुंदर शर्मा, लोकेश सामोता,अक्षय सैनी,सुरेंद्र सराधना,कृष्ण गुर्जर, बजरंग यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।