उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित
कोटा 10 नवंबर। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जिले में नाम वापसी के बाद शेष रहे अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र पीपल्दा से इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के चेतन पटेल कोलाना को हाथ, आम आदमी पार्टी के दिलीप कुमार को झाडू, भारतीय जनता पार्टी के प्रेमचंद गोचर को कमल, बहुजन समाज पार्टी से श्याम लाल को हाथी, एवं अभिनव लोकतंत्र पार्टी से महावीर शर्मा को बांसुरी का चुनाव चिन्ह मिला है।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र सांगोद से बहुजन समाज पार्टी से प्रभुलाल को हाथी, इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से भानूप्रताप सिंह को हाथ, भारतीय जनता पार्टी से हीरालाल नागर को कमल, राईट टू रिकॉल पार्टी से राकेश कुमार को प्रेशर कुकर, आजाद समाज पार्टी (काशीराम) से रामावतार वर्मा को केतली तथा निर्दलीय प्रत्याशी दीपक मेघवाल को गैस सिलेण्डर चुनाव चिन्ह मिला है।
विधानसभा क्षेत्र कोटा उत्तर से भारतीय जनता पार्टी से प्रहलाद गुजंल को कमल, बहुजन समाज पार्टी से भीमसिंह कुन्तल को हाथी, इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से शांति कुमार धारीवाल को हाथ, राईट टू रिकॉल पार्टी से तरूण को प्रेशर कुकर, वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया से शेफ्फुलाह को गैस सिलेण्डर, निर्दलीय प्रत्याशी योगेश कुमार शर्मा को जूता एवं निर्दलीय प्रत्याशी सोहन लाल को माचिस की डिब्बी चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं।
विधानसभा क्षेत्र कोटा दक्षिण से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. कृष्णानंद शर्मा को हाथी, कांग्रेस की राखी गौत्तम को हाथ, भारतीय जनता पार्टी से संदीप शर्मा को कमल, निर्दलीय प्रत्याशी इरशाद अहमद को पानी का जहाज, निर्दलीय ओमप्रकाश शाक्यवाल को बल्ला, पिन्टू को कोट, मोहम्मद फरीद को गैस सिलेण्डर, हनुमान मीना को सेब तथा हबीबुल्ला को ऑटो रिक्शा का चुनाव चिन्ह मिला है।
विधानसभा क्षेत्र लाडपुरा से भारतीय जनता पार्टी की कल्पना देवी को कमल, काँग्रेस के नईमुद्दीन गुड्डू को हाथ, बहुजन समाज पार्टी के हरीश कुमार लहरी को हाथी, आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के उच्छबलाल को केतली, मार्कसिस्ट कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (यूनाईटेड) के घनश्याम जोशी को गन्ना किसान, राईट टू रिकॉल पार्टी के दिनेश कुमार शर्मा को प्रेशर कुकर, निर्दलीय भवानी सिंह राजावत को बल्ला तथा मोहम्मद रफीक को ऑटो रिक्शा चुनाव चिन्ह मिला है।
विधानसभा रामगंजमंडी से बहुजन समाज पार्टी के डॉ. भरत कुमार मरमट को हाथी, भारतीय जनता पार्टी से मदन दिलावर को कमल, इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से महेन्द्र राजोरिया को हाथ, निर्दलीय प्रत्याशी देशराज रांगोठा को कुआं एवं निर्दलीय मुकेश को सेब का चुनाव चिन्ह मिला है।