विद्युत कर्मियों ने निजी करण के विरोध में धरना प्रदर्शन रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन।

विद्युत कर्मियों ने निजी करण के विरोध में धरना प्रदर्शन रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन।
बाली महेंद्र मेवाड़ा
भारतीय मजदूर संघ ने विद्युत निगम प्रशासन द्वारा पाली सिटी को एम बी सी मॉडल (मीटर रीडिंग, बिलिंग व कैश कलेक्शन )का कार्य निजीकरण करने हेतु टेंडर जारी किए हैं ,जोधपुर विद्युत श्रमिक संघ के डिस्कोम मंत्री सुख सिंह खंगारोत ने बताया कि निजीकरण के विरोध में वृत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा ।उसके पश्चात श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पाली वृत अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा की अध्यक्षता में धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री विजय सिंह वाघेला ,डिस्कॉम अध्यक्ष मोहनलाल माली, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामकरण रियाड, इंद्र सुथार सादड़ी ,श्याम सिंह चौधरी खुडाला ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता पाली सिटी का निजी करण नहीं होने देंगे इसके लिए हमें किसी भी स्तर का आंदोलन करना पड़ा तो हम आंदोलन करने को तैयार रहेंगे । खंगारोत ने बताया कि धरने के पश्चात श्रमिक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा अधीक्षण अभियंता पाली के कार्यालय से पैदल रैली मैं नारे लगाते हुए पाली जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंच मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम पाली जिला कलेक्टर महोदय के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में निजी करण को रोकने एवं विद्युत कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की गई है। धरना प्रदर्शन में दीपक चौरसिया, रतन लाल मीणा ,शंकरलाल बोराणा ,पर्वत सिंह श्री सेला ,सुरेंद्र सांखला, धर्मेंद्र राल, अशोक कुमार ,मोहनलाल, घीसीबाई हंजा, लूंगा देवी ,भीमाराम, रवि कुमार, सवाराम देवासी ,दिनेश चौधरी ,प्रवीण चौधरी ,भंवर लाल ,रविंद्र ,वासुदेव , पूरन सिंह, भगवत सिंह, ढल सिंह, राम सिंह ,अमृतलाल, मदन सिंह भाटी, रमेश मीणा, सुनील चौहान सहित भारतीय मजदूर संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।