खेतों के रास्ते पर मिलीभगत से हो रहा है अतिक्रमण , आला अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भी नहीं हो रही है कोई कार्रवाई

बूंदी (शिवकुमार शर्मा) जिले के हिंडोली तहसील के ठीकरदा ग्राम पंचायत में ठीकरदा से जय निवास की ओर जाने वाले आम रास्ते ग्रेवल सड़क पर राजनीतिक पहुंच रखने वाले धनराज सैनी पुत्र फुंदीलाल द्वारा जबरन ताकत के बल पर अतिक्रमण कर मकान निर्माण कर लिया है ग्रामीणों ने बताया कि जिससे वह अपने खेतों की ओर नहीं जा सकते कई बार सरपंच तहसीलदार जिला कलेक्टर को शिकायत देने पर भी कोई कार्यवाही नहीं होती पटवारी कानुगो मिलीभगत कर अतिक्रमण को जस का तस बनाए हुए हैं आला अधिकारियों को झूठी रिपोर्ट पेश कर उन्हें गलत आइना दिखा रहे हैं क्षेत्र के पटवारी कानुगो
संपर्क पोर्टल व अन्य कई जगहों पर शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है ग्रामीणों को घोर समस्या का सामना करना पड़ रहा है ऐसे ही हर कोई सरकारी ग्रेवल रास्तों तलाइयों पोखरो चारागाह पहाड़ों पर अतिक्रमण कर कर अपनी पहुंच का नाजायज फायदा उठाते रहेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह सब जगह ढूंढते रहना पड़ेगा, ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो जो ऐसा भ्रष्टाचार का खेल, खेल रहे हैं सरकारी भूमियों रास्तों पहाड़ो आम रास्तों तलाइयों पोखरा तालाबों पर अतिक्रमण करवा देते हैं चंद पैसों के खातिर |