जयपुर। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी और निर्यणायक मैच में मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत को सात विकेट से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। जीत के लिए इंग्लैंड को भारत ने 378 रन का लक्ष्य दिया था जिसे इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रूट (142) और जॉनी बेयरस्टो (114) दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए 269 रन की साझेदारी कर 378 रन का लक्ष्य हासिल किया।
रूट ने एजबेस्टन में बेयरस्टो के साथ चौथे विकेट के लिए 269 रन की विशाल साझेदारी करते हुए, नाबाद 142 रन बनाए, यह उनका 28वां टेस्ट शतक था। इस शतक के साथ रूट ने कोहली को पीछे छोड दिया। रूट ने सीजन का अपना तीसरा टेस्ट शतक नाबाद 142 रन बनाया- टेस्ट का उनका दूसरा शतक और अपनी आखिरी पांच पारियों में चौथा। वहीं, बेयरस्टो ने पहली पारी में शतक जडने के बाद दूसरी पारी में भी शतक जडा। बेयरस्टो ने 114 रनों की मैच जिताउ पारी खेली।
इंग्लैंड की किसी भी टीम ने पहले टेस्ट की चौथी पारी में 359 से अधिक जीत हासिल नहीं की थी, जो कि कप्तान बेन स्टोक्स ने तीन साल पहले हेडिंग्ले में ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत दिलाई थी। पिछले महीने नए कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैकुलम के नेतृत्व में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराने के बाद यह इंग्लैंड का लगातार चौथा सफल रन चेज था।