शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
नेहरू युवा केंद्र बूंदी एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 14 सितंबर 2021 को हिंदी दिवस के अवसर पर नेहरू महिला मंडल संस्थान के साथ मिलकर राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका अंकिता पोटर के द्वारा छोटे बच्चों के साथ संक्षिप्त निबंध प्रतियोगिता करवाई गई निबंध प्रतियोगिता के तहत श्रीमती मिथलेश सोलंकी ने बच्चों को हिंदी हमारी मातृभाषा है। इसके ऊपर अपने विचार रखें बच्चों को अधिक से अधिक हिंदी प्रयोग में लाने के लिए कहा गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत नैनवा ब्लॉक की एन वाई वी अंकिता पोटर ईशा सोलंकी शिवानी चोबदार इशिता प्रजापत अन्य सदस्य मौजूद रहे।