हिण्डोली (संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका) उप प्रमुख श्री बंसी लाल मीणा के नेतृत्व में गौरव सेनानी कल्याण समिति जिला बूंदी की कार्यकारिणी का गठन किया गया उपस्थित सभी भूतपूर्व सैनिको की सर्व सहमति से पूर्व अध्यक्ष सूबेदार कैलाश मीणा फिर से निर्विरोध अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया एवं उपाध्यक्ष गोकुल राम मीणा एवं मंत्री पद पर कैप्टन सोजी लाल मीणा कोषाध्यक्ष पद पर कैप्टन सोराज मीणा को निर्विरोध नियुक्त किया गया पिछले 3 साल से चारो पदाधिकारी इन्हीं पदों पर कार्य कर रहे थे इनका कार्य सराहनीय पाया गया सभी भूतपूर्व सैनिकों ने उनका संगठन के प्रति समर्पित सेवाभावी एवं हर संभव हर कठिन कार्य को करने की क्षमता देखते हुए फिर से उपस्थित सभी गौरव सेनानी कल्याण समिति जिला बूंदी के सदस्यों ने एक स्वर में सहमति जताते हुए निर्विरोध पदों पर नियुक्त किया उपस्थित सदस्य बूँदा प्रमुख बालूराम मीणा, सूबेदार पांचू लाल, सूबेदार भंवर लाल ,अर्जुनलाल, रतनलाल बिशनपुर एवं हरचंद मीणा उमर, मोतीलाल, भंवर लाल मीणा किशनगंज आदि मौजूद रहे ।