गणतंत्र दिवस को लेकर डीग में उत्साह, जिला कलेक्टर ने बुलाई जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक
डीग, जिले में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला कलेक्टर डीग शरद मेहरा ने मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।जिला कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस को गरिमामय एवं पूर्ण उत्साह के साथ मनाने का निर्देश देते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को सौंपे गए उत्तरदायित्व का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के हर एक बिंदु पर विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में कलेक्ट्रेट प्रांगण एवं कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, लाउडस्पीकर की व्यवस्था, पेयजल के व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, परेड की तैयारियों, राष्ट्रगान, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, निरीक्षण हेतु जीप की व्यवस्था समेत अन्य के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलामुख्यालय पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह के कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को गंभीरता से लेते हुए समय सीमा में सम्पादित करने तथा कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप करवाने के निर्देश दिए।इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर रणजीत सिंह, डेप्युटी एसपी आशीष, आयुक्त नगर परिषद नरसीलाल मीना, संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग कमल शर्मा, कोषाधिकारी डीग देवेंद्र धवन, जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह, जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल, अधिशासी अभियन्ता विजय सिंह, सीडीपीओ आशा गुर्जर, जिला शिक्षा अधिकारी नीलकमल गुर्जर सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।