जयपुर। 26 तारीख को प्रदेश में सबसे बड़ी परीक्षा रीट होने वाली है। मात्र दो दिन शेष इस परीक्षा को सही सलामत पूरी करवाना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। परीक्षा से पहले नकल, और पेपर आउट करवाने वाली गिरोह सक्रिय हो गई है। पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर बनाये हुए है।
आज पुलिस ने रीट परीक्षा में डम्मी कैंडिटेड बैठाने और पेपर आउट करवाने की तैयारी करने वाले एक गिरोह को अरेस्ट किया है। पुलिस ने दौसा जिले में इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने रमेश मीना (25) और दशरथ सिंह (30) निवासी पाटन थाना सिकन्दरा जिला दौसा, करण सिंह मीना (24) निवासी चैनपुरा थाना नादौती जिला करौली, सुमेर मीना (35) निवासी मुडियांखेडा थाना मानपुर जिला दौसा को अरेस्ट किया है। यह गैंग डमी अभ्यर्थी बिठाकर परीक्षा दिलवाने के बदले में 5.80 लाख रुपए मांग रहे थे।
पुलिस के गुप्तचरों ने इस बारे में जानकारी दी और पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चारों को अरेस्ट किया। पूछताछ करने पर जब वे इधर उधर की बातें करने लगे तो पुलिस ने सख्ती से काम लिया तो सभी ने सही सही उगल दिया। पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने जयपुर के रहने वाले राजेंद्र मीना से REET में पास करवाने के एवज में 5 लाख रुपए लिए हैं। पुलिस के मुताबिक ये गिरोह नीट, जेईई जैसी परीक्षाओं में भी पास करवाने की गांरटी लेते हैं। जांच पड़ताल में पता चला है कि गिरोह का करोडों का लेन देन होता है।
इसके अलावा सीकर जिले में पेपर आउट करने की योजना बनाने वाले गिरोह को अरेस्ट किया है। इसमें तीन सदस्यों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इनके कब्जे से लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की गई हैं। आज पूछताछ में सामने आया है कि ये सभी विभिन्न कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरी से जुड़े हैं।