चर्चित आईपीएस पंकज चौधरी ने आम्रपाली बालगृह का किया निरीक्षण

https://youtu.be/AnBb8mffI-8

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी

चर्चित आईपीएस पंकज चौधरी ने आम्रपाली बालगृह का किया निरीक्षण

बालगृह के बच्चों को जयपुर घूमने का दिया निमंत्रण।

हिंडोली/ SDRF के सेनानायक व चर्चित आईपीएस पंकज चौधरी मंगलवार को हिंडोली कस्बे में आम्रपाली बालगृह में पहुँचे। आईपीएस को अपने बीच पाकर बालगृह के बच्चों की खुशी का ठिकाना नही रहा। बालगृह के अधीक्षक ने आईपीएस पंकज चौधरी का स्वागत किया। अधीक्षक शर्मा ने बालगृह की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। पंकज चौधरी ने बच्चो से परिचय लिया,उन्होंने बच्चो से पूछा बड़े होकर क्या बनना चाहते हो,किसी ने पुलिस,किसी ने फ़ौज में जाने व किसी ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई।।उनसे खेल - कूद,भोजन,सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली । साथ ही बालगृह की सुविधाओं को संतोषजनक बताते हुए। बालगृह स्टाफ को बच्चो पर विशेष ध्यान देने व अच्छी किताबे उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
आईपीएस चौधरी ने प्रत्येक बच्चें से बात की व बालगृह के सभी बच्चो को जयपुर घूमने का निमंत्रण भी दिया इस दौरान संस्था धर्मेन्द्र सुवालका, वार्डन सुनीता शर्मा सहित सभी कार्मिक मौजूद रहे ।