कृषक वैज्ञानिक संवाद का हुआ आयोजन

कृषक वैज्ञानिक संवाद का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बारां कोटा संभाग

बारां, 25 नवम्बर। जिले में आत्मा योजनान्तर्गत दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन आत्मा सभागार बारां में किया गया। संवाद कार्यक्रम में कृषि के साथ उद्यान एवं पशुपालन विशेषज्ञों सहित जिले से 30 कृषकों ने भाग लिया। कृषि विभाग से कृषि अधिकारी धनराज मीणा ने प्रमाणित बीज, बीजोपचार, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा उत्पादन बढाने के 21 मूलूमंत्रो के बारे में बताया गया। उद्यानिकी विभाग से कृषि अधिकारी मोनिका मीणा ने उद्यानिकी योजनाओं तथा बागवानी फसलों यथा अमरूद, पपीता, संतरा, आवलां एवं बैर आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। आत्मा परियोजना से उप परियोजना निदेशक धनराज मीणा द्वारा जिले में संचालित की जा रही आत्मा गतिविधियों यथा प्रशिक्षण, भ्रमण, कृषक पुरस्कार, फसल प्रदर्शन, फार्म स्कूल आदि के बारे में जानकारी देते हुए कृषकों को जैविक पद्धति से खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया। कृषि विकास सहकारी समिति से जिला परियोजना प्रबन्धक सुभाष जाखड ने कृषक उत्पादक संगठन के उदेश्य एवं इनके लाभ के बारे में कृषकों को अवगत कराया। साथ ही कृषकों को संगठनों से जुडने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम प्रभारी मनमीत नागर कृषि पर्यवेक्षक कांकडदा ने कृषि विभाग की विभिन्न अनुदानित योजनाओं तारबंदी, फार्म पौण्ड, ंिसंचाई पाईपलाईन आदि के बारे में किसानों को बताया। कृषि विशेषज्ञों द्वारा कार्यक्रम में किसानों को रबी फसलों जैसे सरसों, गेहूं, चना, लहसुन आदि के उत्पादन कीट-प्रकोप, रोग व्याधि आदि के लक्षण एवं रोकथाम के उपाय के बारे में जानकारी देकर संवाद कार्यक्रम का समापन किया गया।