कृषक सीखेंगे आधुनिक तकनीकों से सब्जी उत्पादन करना।

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग

कृषक सीखेंगे आधुनिक तकनीकों से सब्जी उत्पादन करना।

बडानयागांव (बूंदी) 07 सितंबर राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड ) व संजीवनी मानव कल्याण एवं जीव सेवा संस्थान बूंदी के संयुक्त तत्वाधान में मांगली माता किसान प्रोड्यूसर कम्पनी लि. बडानयागाव के 25 सब्जी उत्पादकों का दल आधुनिक व जैविक तरीकों से गुणवत्ता युक्त एवं पौष्टिक सब्जियों व बागवानी के तौर तरीके सीखने के उद्देश्य से बस द्वारा बड़ा नयागांव से महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के लिए रवाना हुआ ।जिन्हें संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मण सिंह हाडा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम पर जानकारी देते हुए हाडा ने बताया कि यह कार्यक्रम नाबार्ड प्रायोजित क्षमता निर्माण एव प्रोद्यौगिकी अनतरण (केट) एक्स्पोज़र विजिट अंतर्गत किया जा रहा है जिसका उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को सम्बंधित संस्थान के विषय विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सब्जी व बागवानी के तौर तरीके सिखाना व डेमो यूनिटो का प्रत्यक्ष प्रमाण करा कर प्रशिक्षित व जागरूक करना है ।ताकी किसान अपने खेत ईन विधियो को अपनाये इस कार्यक्रम में कंपनी के बीओडी सत्येंद्र सैनी, नरेंद्र कुमावत ,तेजमल कुमावत, सूरजमल सैनी ,कैलाश सैनी, एवं कंपनी सी ई ओ राम लक्ष्मण सैनी ने कृषक सदस्यों के साथ भाग लिया।