फर्टिलाईजर व्यवसायी एसोसियेशन बूंदी ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

फर्टिलाईजर व्यवसायी
एसोसियेशन बूंदी ने मुख्यमंत्री के नाम जिला
कलेक्टर को दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी 14 नवंबर, फर्टिलाईजर व्यवसायी
एसोसियेशन बूंदी के जिलाअध्यक्ष राकेश ओसवाल ने बताया कि
यूरिया की प्रयाप्त मात्रा मे आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था एवं कृषि
अधिकारियों के निलम्बन को बहाल करने को लेकर
निवेदन है कि यूरिया की मांगो के अनुरूप पूर्ति कि जावे जिससे किसानों को आसानी से यूरिया उपलब्ध हो सके एवं प्रशासन भी जल्दी
बाजी मे गलत निर्णय नहीं ले सकें। प्रशासन को चाहिए कि जिले में एक कमेटी बनाई जाये जिसमे कृषि आदान विक्रेता को शामिल करके वितरण की पॉलिसी बनाई जावे । कम्पनीयों द्वारा किये जा रहे अटेचमेन्ट को भी बंद करवाया जावें ।
बिना कारण जिले के कृषि उपनिदेशक व सहायक कृषि
अधिकारी देई को निलम्बित किया गया जबकि दोनों अधिकारी साफ व स्वच्छ छवि के है। जिनको राजनीति के चलते निलम्बित किया गया है ।
हमारी मांग है कि इनको शिघ्र बहाल किया जावे। अन्यथा हमे अपने
प्रतिष्ठान अनिश्चित काल के लिए बंद करने पडेगे। जिससे किसानों को
असुविधा होवेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी