पांच प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
कोटा 2 नवंबर। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जिले में गुरूवार को पांच प्रत्याशियों द्वारा नामांकन भरे गए। अबतक कुल 10 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन भरे गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी मीना ने बताया जिले में पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र से नकुल शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। सांगोद विधानसभा क्षेत्र से राकेश कुमार ने राईट टू रीकॉल पार्टी से एवं भानूप्रताप सिंह ने इंडियन नेशनल काँग्रेस के प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा है। विधानसभा कोटा उत्तर से सेफुल्लाह ने डब्ल्यूपीआई पार्टी से एवं कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से प्रमोद कुमार गोस्वामी ने निर्दलीय के रूप में नामांकन भरा है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र लाडपुरा एवं रामंगजमण्डी में गुरूवार को किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं भरा गया।