संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान
हिण्डोली क्षेत्र के ग्राम धोवड़ा में माली समाज की मंगली बाई आयु 80 वर्ष की शुक्रवार को देहांत हो गया मृतका के पुत्र नही था इसलिए मृतका की पांच पुत्रियों ने समाज के सामने अपनी माँ की अर्थी को कंधा देने एवं मुखाग्नि देने की इच्छा जताई इस पर परिवार जनों ने व समाज के प्रबुद्ध जनो ने सहमति दी ओर बताया कि पुत्र और पुत्री में कोई फर्क नही है पुत्री ही पुत्र होता है हिण्डोली क्षेत्र में धीरे धीरे जागरूकता आ रही है और बेटा ओर बेटी सम्मान है । पंचो बहिनो में बिरधी बाई ,गणेश बाई , धापू बाई , मोहिनी बाई, दिलबर बाई ने अपनी माँ की अर्थी को कंधा देकर श्मशान भूमि तक लेकर गए और हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार अग्नि दाह संस्कार किया गया जिसमें सभी बहिनो ने अपनी माँ की चिता को मुखाग्नि दी इस मौके पर आस पास के ग्रामीण परिवार जन सहित समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे ।