जयपुर। ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart ने Big Billion Days Sale 2021 की घोषणा पहले ही कर दी थी, अब इसकी तारीख भी सामने आ गयी हैं। कंपनी Big Billion Days सेल को 7 अक्टूबर से शुरू करेगी और यह 12 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस सेल के दौर स्मार्टफोन पर बड़ा डिस्काउंट दिया जायेगा। इसके अलावा अन्य इलेक्र्टोनिक्स सामान जैसे टैबलेट, टीवी, एसी और वाशिंग मशीन आदि पर भी बड़ा डिस्काउंट दिया जायेगा। फ्लिपकार्ट पर इस सेल के दौरान साउंडकोर, एमएसआई, बोल्ट, बोट, डीजो, इंटेल और बोट जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट छूट के साथ बेचे जायेंगे।
वहीं, फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल 2021 के लिए कंपनी ने एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ साझेदारी की है। जिसका मतलब है कि अगर ग्राहक उरोक्त दोनों बैंकों के कार्ड का इस्तेमाल करके अगर पेमेंट करता हैं तो उन्हें कैशबैक दिया जायेगा।
इसके अलावा कंपनी ने जानकारी दी है कि सेल में Samsung, Apple, Oppo और Vivo स्मार्टफोन्स पर भी शानदार डिस्काउंट दिया जाएगा। हालांकि अभी कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि किस फोन पर कितना डिस्काउंट दिया जायेगा।
इसके अलावा Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान Motorola, Oppo, Poco, Realme, Samsung और Vivo जैसी कंपनी अपने नये स्मार्टफोन भी लॉन्च करेंगी और इन्हें तुरंत सेल के लिए उपलब्ध कराया जायेगा ताकि कंपनी अच्छी खासी संख्या में मुनाफा कमा सकें। रियमली नार्जो 50 सीरीज और सैमसंग गैलेक्सी एम 52 5जी स्मार्टफोन इसी बेवसाइट के माध्यम से बेचे जायेंगे।