फूड टेंपल के द्वितीय काउंटर का शुभारंभ

संवाददाता शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा। तलवंडी स्थित भलाई की दीवार के पास फूड टेंपल( भोजन वाला मंदिर) का शुभारंभ कोटा नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमैन श्री राजेश कृष्ण बिरला के द्वारा किया गया।
शुभारंभ में मुख्य रुप से वार्ड 71 के पार्षद विवेक राजवंशी, वार्ड 55 के पार्षद योगेश अहलूवालिया (राणा भैया), वार्ड 78 के पार्षद गोपाल राम मंडा, हितेश जैन, रासबिहारी मालपानी, धनराज गुप्ता, शंकर मित्तल, रिचा गुप्ता, मनीषा जैन, सुंदर सिंह किरोला, अतुल शर्मा, संजय भार्गव, के.के.माहेश्वरी, प्रमोद मंत्री, नवीन खंडेलवाल, लखन दास बैरागी, विजय जैन, विष्णु अग्रवाल, अंकुर गोयल, प्रमोद भंडारी, पवन गोयल, ओम गट्टानी, रमेश जेठमलानी, गोपाल माहेश्वरी, शुभम गुप्ता, मनोज मालव, कमल रोहिडा, मनोज नामा, संजय शर्मा, ईश्वर धाकड़, श्याम सुंदर, हरीश लक्ष्कार, सोनू राठौर, हेमराज भार्गव, महेंद्र राठौर,श्याम गुर्जर मुख्य रूप से उपस्थित रहे,
राजेश कृष्ण बिरला ने बताया कि हमारे शहर के निवासी बहुत जागरूक हैं, ऐसे काउंटर पूरे शहर के हर वार्ड में खुलने चाहिए, ताकि किसी भी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्ति को सबसे सस्ता भोजन उपलब्ध कराया जा सके, हमारे सांसद एवं लोक सभा स्पीकर श्री ओम जी बिरला ने सबसे पहले प्रसादम शुरू किया था और सभी भामाशाह को ऐसे कार्यों में पूर्ण सहयोग करना चाहिए,
जवाहर नगर व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेश माहेश्वरी ने बताया कि फूड टेंपल परिवार का मुख्य उद्देश्य निसहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को ₹10 में शुद्ध भोजन उपलब्ध कराना है, फूड टेंपल की शुरुआत 4 साल पहले जवाहर नगर से की गई एवं तलवंडी के क्षेत्रीय पार्षद के सहयोग से आज तलवंडी में भी फूट टेंपल का भव्य शुभारंभ किया गया।