Football Match Violence : फुटबॉल मैच में हुई हिंसा; हार से बौखलाए फैंस मचा रहे थे उपद्रव, बिछ गई सैंकड़ों लाशें

Indonesia: इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के बाद हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या 174 हो गई है, जिसमें सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। इंडोनेशिया के फुटबॉल संघ ने इस भयानक हिंसा पर दुख जताया है। साथ ही अगले एक सप्ताह के मैच पर पाबंदी लगा दी है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आइए, जानते हैं कैसे एक खेल भीषण हिंसा में बदल गया और मैदान में सैंकड़ों लाशें बिछ गई।

यह घटना शनिवार रात पूर्वी जावा के मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम में बीआरआई लीगा 1 इंडोनेशियाई फुटबॉल मैच के दौरान हुई। क्षेत्र के पुलिस प्रमुख निको अफिंटा ने कहा कि अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच मैच के बाद हारने वाले पक्ष के समर्थकों द्वारा पिच पर हमला कर दिया गया। जिसके बाद अधिकारियों को आंसू गैस छोड़नी पड़ी, जिससे भगदड़ मच गई थी।

उपद्रवियों को शांत करने के लिए पुलिस टीम को आंसू गैस के गोले छोड़ेने पड़े। जिसके बाद मैदान में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि कई लोगों की मौत दम घुटने की वजह से भी हुई है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

इंडोनेशिया के फुटबॉल संघ (Football Association of Indonesia) ने एक बयान जारी कर घटना पर खेद व्यक्त किया और कहा कि खेल के बाद जो हुआ उसकी जांच शुरू करने के लिए एक टीम मलंग के लिए रवाना हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस दर्दनाक घटना में अब तक 174 लोगों की मौत हो चुकी है. सैकड़ों लोग घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

हिंसा के इस कृत्य ने अतीत की यादें ताजा कर दीं जिसके बाद रक्तपात हुआ था। 58 साल पहले पेरू के राष्ट्रीय स्टेडियम में मैच के बाद भड़की हिंसा में 320 लोग मारे गए थे।

बीआरआई लीगा 1 इंडोनेशियाई फुटबॉल मैच शनिवार रात इंडोनेशिया (Indonesia) के पूर्वी जावा के मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम में खेला गया। यह मैच अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुराबाया के बीच खेला गया था। पुलिस के मुताबिक मैच जीतने के बाद फैंस नाराज हो गए और पिच पर लाइन बनाने लगे. पुलिस ने किसी तरह खिलाड़ियों को बचाया और उपद्रवियों को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसके बाद अफरातफरी मच गई और सैकड़ों लाशें मैदान में बिछ गई।