जयपुर। राजस्थान सरकार एक बार फिर से एक और सरकारी भर्ती परीक्षा को सही सलामत करवाने में नाकाम रही है। इस बार वनपाल की भर्ती परीक्षा का भी पेपर आउट हो गया है। लगातर भर्ती परीक्षाओं के पर्चा आउट होना कही ना कही सरकार और पेपर लीक माफीया के बीच गठजोड के संदेह को गहरा करता है।
दरअसल बोर्ड ने वनपाल भर्ती परीक्षा बोर्ड ने 12 और 13 नवंबर को चार पारियों में आयोजित करवाई थी। इस भर्ती का दो साल से बेरोजगार इंतजार कर रहे थे। ऐसे में 12 नवबंर को दूसरी पारी में पेपर आउट होने की खबर सामने आयी। और बोर्ड ने एसओजी की रिपोर्ट पर इसे आउट मानकर रद्द भी कर दिया था। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि पूरी भर्ती परीक्षा ही सही ठंग से नहीं करवाई गई। 13 नवंबर की तीसरी पारी में भी 100 में से 50 सवालों के जवाब सोशल मीडिया पर शेयर होने की बात सामने आ रही है।
ऐसे में लाखों बेरोगारों के नौकरी पाने की उम्मीदों पर फिर पानी फिर गया। बोर्ड द्वारा वनपाल भर्ती परीक्षा-2020 में 12 नवंबर को दूसरी पारी का पेपर रद्द किया गया, इससे 4 लाख 2 हजार 129 अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं। इन्हें दोबारा जनवरी में परीक्षा देनी होगी। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है। इस परीक्षा में 2 लाख 11 हजार 174 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे।
राजसमंद एसपी सुधीर चौधरी के मुताबिक पेपर रेलमगरा से लीक हुआ। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक तकनीकी कर्मचारी दीपक शर्मा (30) को 100 में से 62 सवालों के जवाब वॉट्सऐप गंगापुर सिटी के पवन सैनी से मिले। उसने 5 लाख में आंसर शीट का सौदा किया और दो लोगों को 6-6 लाख रुपए में बेचने के मकसद से वॉट्सऐप पर भेज दिया।