पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत ने केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ आपदा ग्रस्त इलाको का दौरा किया

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग

पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत ने केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ आपदा ग्रस्त इलाको का दौरा किया

बूंदी 27 अगस्त, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ आपदा ग्रस्त इलाको में हुए नुकसान वह तबाही से पूरे गांव नष्ट हो गए ग्राम पंचायत माखीदा गांव बहडावली बगली बड़ा खेड़ा का दौरा करके पीड़ितों के दुख दर्द को सुना ग्रामीण वासियों ने बोयत को अपने दुख की पीड़ा सुनाते हुए कहां की हमारे गांव में पानी की बाढ़ आने की वजह से कॉफी हानि हुई है हमारे मकान टूट गए हैं घरों में पानी भरने की वजह से काफी नुकसान हुआ है
बोयत ने ग्रामीण वासियों को भरोसा दिलाते हुए कहां की आपकी आवाज को मैं राजस्थान सरकार तक पहुंच जाऊंगा और राजस्थान सरकार से जो भी मदद होगी मैं आप की करवाने का भरोसा दिलाता हूं आप मुझ पर पूरा विश्वास रखें कुछ दिन पूर्व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हेलीकॉप्टर से इन गांव का दौरा कर चुके हैं उन्होंने भी अपनी आंखों से इन गांवों को देखा है कि कितना नुकसान हुआ है आप को पूरा मुआवजा दिलाऊंगा बोयत के साथ दौरे में जिला परिषद सदस्य कृष्ण चंद्र वर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जगदीश पारेता पूर्व सरपंच महावीर पंचायत समिति सदस्य खैमराज मीणा भेरू बेरवा सत्यनारायण मीणा आदि गांव के सैकड़ों ग्रामवासी उनके साथ है