जयपुर। एशिय कप 2022 से भारतीय टीम बहार हो चुकी है। इस टूर्नामेंट में अगर भारत के अंतिम अफगानिस्तान के खिलाफ मैच को छोड दें तो भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन साधारण रहा है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट का मानना है कि अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के लिए अच्छा विकल्प नहीं होंगे। भुवनेश्वर ने मौजूदा एशिया कप में 11 विकेट चटकाएए लेकिन डेथ ओवरों में काफी रन लुटाए। उन्होंने गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर 4 चरण के भारत के अंतिम गेम में पांच विकेट लिए। सलमान बट ने कहा कि भुवनेश्वर एक नई गेंद के साथ उत्कृष्ट खिलाडी हैं। बट को लगता है कि कि भुवनेश्वर में गति की कमी है जिससे बल्लेबाजों के लिए उसे डेथ में निशाना बनाना आसान हो जाता है।
बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक चर्चा के दौरान कहा कि वह डेथ में काफी रन दे रहा है लेकिन शुरुआती ओवरों में विकेट ले रहा है। यहां ;यूएई में थोड़ा स्विंग मिल रहा है लेकिन अच्छी टीमें इतनी स्विंग को आसानी से खेल लेती हैं। अफगानिस्तान के मैच के बारे में बात करते हुए बट ने कहा कि गेंदबाजी इतनी मुश्किल नहीं थी। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों में ज्यादातर पावर हिटर हैं। उनके पास उचित तकनीक नहीं है और इसलिए स्विंग को सही नहीं खेल पाये। भुवनेश्वर डेथ ओवरों में गति के साथ संघर्ष करते हैं। उनके पास गति नहीं है और इसलिए बल्लेबाज रन लेने से नहीं डरते हैं। बट ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह टी 20 विश्व कप में भारत के लिए एक अच्छा विकल्प होगा।