जयपुर। भारतीय यूवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने एक साधारण गेंदबाज बता दिया। जावेद ने कहा कि अर्शदीप के पास कोई ट्रेडमार्क नहीं है जो सभी महान या प्रभावशाली गेंदबाजों के पास है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि विपक्ष उनके जैसे गेंदबाजों के बारे में सोचता तक नहीं है। बता दें कि अर्शदीप ने इस साल जुलाई में अपना डेब्यू किया। अर्शदीप ने अब तक 11 टी 20 मैच खेले हैं जिसमें 7.38 की इकॉनमी से 14 विकेट लिए हैं। प्रारूप में उनके सर्वश्रेष्ठ आंकड़े 12 रन देकर 3 विकेट हैं।
अर्शदीप को भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है। वह हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे जहां उन्हें आसिफ अली का कैच छोडने के बाद ट्रोल होना पडा था।
जावेद ने कहा वह एक बुनियादी गेंदबाज है। टी20 में या तो आपको भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाज की जरूरत होती है जो गेंद को स्विंग करा सके या आपके पास गति होनी चाहिए। याए आपको काफी लंबा होना चाहिए और अच्छी यॉर्कर होनी चाहिए। आपके पास एक ट्रेडमार्क होना चाहिए। जावेद ने कहा, अर्शदीप जैसे गेंदबाज, सिर्फ गेंदबाजश् हैं। उनके पास ट्रेडमार्क नहीं है और विपक्ष ऐसे गेंदबाजों के बारे में सोचता भी नहीं है।
गौरतलब है कि अर्शदीप ने एशिया कप के सुपर 4 चरण में भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण एशिया कप मुकाबले में आसिफ अली का एक कैच छोड़ा था जिसने उन्हें काफी आलोचना का शिकार बनाया था। भारत मैच हार गया और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को सोशल मीडिया पोस्ट पर बेरहमी से ट्रोल किया गया। हालांकि, कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर युवा तेज गेंदबाज के समर्थन में सामने आए और सोशल मीडिया ट्रोल्स की आलोचना की।