चार प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
कोटा 1 नवंबर। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जिले में बुधवार को चार प्रत्याशियों द्वारा नामांकन भरे गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी मीना ने बताया जिले में सांगोद विधानसभा क्षेत्र से रघुवीर प्रसाद नागर एवं दीपक कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा है। कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से महेश आहूजा ने निर्दलीय के रूप में एवं लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र से भवानी सिंह राजावत ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा है। उन्होंने बताया पीपल्दा, कोटा उत्तर एवं रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं भरा गया।