गैस लीक की सूचना-मॉक डीªल का आयोजन

गैस लीक की सूचना-मॉक डीªल का आयोजन
बारां, 2 दिसम्बर। जिला व पुलिस प्रशासन को बालाजी फिलिंग स्टेशन मांगरोल रोड़ पर टोरेंट गैस फर्म द्वारा गैस लीक की सूचना पर जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता, पुलिस अधिक्षक कल्याणमल मीणा, अग्निशमन वाहन एवं आपदा प्रबंधन से जुडे कार्मिक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि व्यवस्थाओं की जांच के लिए उक्त मॉक ड्रील किया गया था।