गौ सेवकों व संत समाज ने मुख्यमंत्री के पुतला दहन के साथ दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी

गौ सेवकों व संत समाज ने मुख्यमंत्री के पुतला दहन के साथ दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन

बड़ी संख्या में साधु-संत व गौ सेवक उपस्थित रहे

राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर के आदेश की पालना करवाई जाकर सिलो रोड पर विस्तृत गौशाला निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि को कांग्रेसी नेता पूर्व प्रधान भगवान नुवाल के अवैध कब्जे से मुक्त कराने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु

बूंदी जिले में संचालित गौ शालाओं में गोवंश ओं की संख्या उन पर खर्च अनुदान राशि गोवंश को की स्थिति की जांच करवाई जाकर अनुदान राशि का दुरुपयोग रोकने

बूंदी 13 अगस्त बूंदी संत समाज प्रतिनिधि राम लखन दास महाराज वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल दास महाराज प्रवक्ता संत समाज ने बताया कि संत समाज व गोपाल गो सेवा संस्थान की ओर से राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश की पालना करवाने सिलोर रोड पर स्थित गौशाला निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि को कांग्रेसी नेता पूर्व प्रधान भगवान नुवाल के अवैध कब्जे से मुक्त कराने हेतु प्रभावी कार्रवाई करने व बूंदी जिले में संचालित गौ शालाओं में गौवंश की संख्या उन पर खर्च अनुदान राशि दोनों की स्थिति की जांच करवाई जाकर अनुदान राशि को रोकने हेतु संत समाज व गोपाल गौ सेवा संस्थान की ओर से जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल दास महाराज प्रवक्ता संत समाज समिति ने बताया कि पटवार हल्का छत्रपुरा में 11 बीघा 4 बिस्वा सिवायचक भूमि स्थित है जो राजस्व रिकॉर्ड में नगर परिषद बूंदी के नाम दर्ज है भूमि नगर परिषद आयुक्त के प्रार्थना पत्र दिनांक 19 जून 2016 से गौशाला हेतु प्रस्तावित की जाकर आवंटन की प्रक्रिया में है भूमि पर कांग्रेसी नेता भगवान नुवाल ने अपने राजनीतिक प्रभाव के चलते अवैध कब्जा कर रखा है वर्तमान नगर परिषद बूंदी सभापति मधु नुवाल के पति भगवान नुवाल का कब्जा हटाने के संबंध में पूर्व में भी गोपाल गौ सेवा संस्थान द्वारा 15 जून 2021 को ज्ञापन दिया जा चुका है तथा संत समाज व गौ सेवकों तथा संस्थाओं द्वारा ज्ञापन दिए गए और अन्य जिलो मैं भी गौ सेवकों द्वारा विरोध में रोष प्रकट किया जा रहा है राजस्थान उच्च न्यायालय बेंच जयपुर द्वारा भी भूमि से अवैध कब्जा हटाने हेतु 2 अगस्त 2021 को आदेश दिया गया है तथा साथ ही जिले में गौ संरक्षण हेतु 14 गौशाला संचालित है तथा गौ गौशाला बतौर मोटी रकम प्राप्त करती है अधिकांश गौशालाओं में गोवंश की हालत बदतर स्थिति में है और गौशालाओं के लगे टेग गोवंश आए दिन सड़कों पर घूमते हुए नजर आते हैं दुर्घटनाग्रस्त होते हैं जिनको गौशालाओं के द्वारा ही सड़कों पर छोड़ दिया जाता है तथा गोवंश के नाम पर अनुदान उठाया जाकर अनुदान राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है ज्ञापन में यह भी कहा है कि राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर के आदेश की पालना करवाई जाकर गौशाला निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि को कांग्रेसी नेता पूर्व प्रधान भगवान नुवाल के अवैध कब्जे से मुक्त किया जाए वह गौशाला को आवंटित की जाकर कब्जा दिया जावे तथा बूंदी जिले में संचालित गौशालाओं में गोवंश की संख्या उन पर खर्च अनुदान राशि गोवंश की स्थिति की जांच करवाई जावे ताकि अनुदान राशि का दुरुपयोग ना हो सके इस दौरान उपस्थित संत समाज संभाग संगठन संगठन मंत्री कोटा महंत नागा रामदास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल दास महाराज ,प्रवक्ता संत समाज प्रमोद प्रमोद चतुर्वेदी, बिहारी गिरी जी, शंकर दास ,उमानंद सरस्वती व गोपाल गो सेवा संस्थान अध्यक्ष प्रहलाद मीणा सचिव गोपाल माहेश्वरी कोषाध्यक्ष लोकतंत्र कुमार सदस्य भवानी शंकर, ओम प्रकाश गोविंद गुर्जर मानव सेवा समिति प्रदेश अध्यक्ष राजेश खटीक मुकेश वर्मा सियाराम जांगिड़ बड़ी संख्या में गो सेवक