गौसेवकों को जुनागढ अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद गिरी महाराज का मिला साथ कहाँ मांग पुरी नहीं होने पर 4 दिसम्बर को संतों की अगुवाई में बुंदी में होगा सड़क व रेलवे ट्रैक चक्काजाम करेंगे.

गौसेवकों को जुनागढ अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद गिरी महाराज का मिला साथ कहाँ मांग पुरी नहीं होने पर 4 दिसम्बर को संतों की अगुवाई में बुंदी में होगा सड़क व रेलवे ट्रैक चक्काजाम करेंगे.

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

गौ सेवकों का दसवां दिन धरना लगातार जारी

बूंदी 30 नवंबर ,गौसेवकों द्वारा नन्दीशाला की मांग को लेकर सिनियर हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर जारी अनिश्चितकालीन धरने को जूनागढ़ अखाड़ा हरिद्वार के महामंडलेश्वर1008 स्वामी सच्चिदानंद गिरी महाराज ने पहुंचकर समर्थन दिया और गौसेवकों को सघर्ष करने का हौसला बंधाया.
गौ सेवकों के निमंत्रण पर धरनास्थल पर पहुंचे महामंडलेश्वर 1008 स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने मिडियाकर्मीयों से वार्ता कर बताया कि सरकार के नन्दीशाला निर्माण के आदेशों की पालना करना जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी है गौ सेवकों द्वारा बार बार प्रार्थना पत्र देने के, धरना देने के बाद भी सुनवाई नहीं किया जाना निंदनीय कार्य है और आगे होकर गौ माता के लिए तन मन धन से सेवा करने वाले गौसेवक की भावनाओं का ऐसा अपमान असहनीय है हम जिला प्रशासन को चेतावनी देते हैं गौ सेवकों की मांग पर शीघ्र सुनवाई करें, उनकी मांगे शीघ्र पूरी करें नहीं तो 4 दिसंबर 2022 को हम राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा , प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ व संत समाज के साथ पहुंचकर बुंदी में चक्का जाम करेंगे, रेलवे ट्रैक जाम करेंगे और बूंदी से लेकर जयपुर तक सरकार विरोधी रैली निकालकर गौमाता के संरक्षण कि मांग करेंगे .
आगे कहाँ कि जिला कलेक्टर सभी तहसीलदारों को निर्देश जारी कर प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौमाता के लिए संरक्षित चरागाह भूमियां को शीघ्र खाली करवाए उनकी सार-सम्हाल सुनिश्चित करें
साथ ही धरना स्थल पर गौसेवकों के समर्थन में पहुंचे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शौकीनचंद राठौर ने अपने वक्तव्य में कहा कि जिला कलेक्टर को शर्म आने की बात है जो गौसेवक पशु चिकित्सालय बुंदी में बिना किसी अनुदान के निजी खर्च पर दुर्घटनाग्रस्त बीमार गौवंश को दुर-दुर से लाकर उनकी सेवा कर ठीक करते है उनको और गौमाता का उचित संरक्षण, सार सम्हाल नहीं होने, गौ अभ्यारण विकसित नहीं होने, नन्दीशाला नहीं बनने के कारण निराश्रित गौमाता के साथ होते दुर्व्यवहार से आहत होकर धरना लगाना पड़ रहा है इन गौभक्तों की सेवा निस्वार्थ है और जिला कलेक्टर को शीघ्र इनकी मांग पुरी करना चाहिए नहीं तो भाजपा की जन आक्रोश रैली गौसेवकों के समर्थन में भी निकलेगी

समाजसेवी अविजीतसिह बदनौर ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर गौसेवकों का समर्थन किया और कहा कि गौसेवकों की मांग बिल्कुल वाजिब है बेसहारा और निराश्रित गौवंशों को सरकार की योजना के अनुसार आश्रय मिलना चाहिए सरकार के आदेशों की पालना की जाकर जिला कलेक्टर को उचित समाधान करना चाहिए

जिला कलेक्टर ने वार्ता के लिए बुलाकर गौसेवकों पर धरना निरस्त करने का डाला दबाव.

जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी एसडीएम दीपक महावर को धरना स्थल पर भैजकर गौसेवकों को वार्ता के लिए अपने बुलाया कार्यालय और वार्ता कर मागं पुरी करने का आश्वासन दिया और आश्वासन से गौसेवक सहमत नहीं होने पर धरना निरस्त करने का दबाव बनाया और धमकाते हुए जिला कलेक्टर ने कहाँ की आज ही धरना हटा लो नहीं तो कल हम कानून से हटा देंगे.
गौसेवकों ने कहाँ कि हम हमारी मांगों पर जिला कलेक्टर को 9 नवंबर को चेतावनी के साथ ज्ञापन देकर धरने पर बैठे है और धरने के माध्यम से विरोध करना हमारा लोकतांत्रिक मौलिक अधिकार है जिला कलेक्टर ने भ्रष्ट नेताओं के दबाव में गौसेवकों के धरने को जबरन हटाने का प्रयास किया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा
और धरने पर सहयोग के बजाय धरने को दबाने का षढ़यंत्र करने वाले बुंदी के भ्रष्ट नेताओं का भी चुनाव में बहुत बुरा अंजाम होगा.

धरन स्थल पर अध्यक्ष प्रहलाद मीणा, रामबाबू श्रृंगी, दिलीप पत्रकार, भवानीशंकर, लोकतंत्र गुर्जर, राधे जांगिड, वैभव मित्तल,लखन गौतम,नन्दसिहं सोलंकी , संत भगवानदास, पुरुषोत्तम श्रृंगी, मनोज प्रजापत, सुरेश प्रजापत, योगेश मेहरा, शिव शर्मा, दीपचंद मीणा, अभिमांशु सिह, सुरज गुर्जर, रमेश चन्द्र सैनी,ओम मेघवाल एड., पुरुषोत्तम श्रृंगी, गिरिराज गुर्जर, लक्ष्मी नारायण श्रृंगी, बलराम मीणा, निरंजन मीणा बाबुलाल पंचोली, विक्रम बंजारा, शिवम् शर्मा ,कजोड़ लाल , भेरूलाल , रामलाल कौशल यादव , भारती मीणा, लोकेश कुमारी मीणा, मीरा जोगी आदि गौसेवकों ने समर्थन दिया.