Shikar dhawan के वनडे टीम में चुने जाने पर गौतम गंभीर ने दिया गंभीर बयान, कहा ये सीरीज उनकी.....

जयपुर। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच कल Boland Park, Paarl में खेला गया। इस मैंच में भारत को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम में ऐसे खिलाडियों को चुना जो पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। साथ ही कुछ ऐसे युवा खिलाडियों को चुना जो अपने कैरियर की शुरूआत में हैं। टीम में युवा खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर को चुना गया और चार साल बाद रवि अश्विन की वापसी की वहीं श्रेयस अय्यर, Shikar dhawan और युजवेंद्र चहल ने भी वापसी की।

इस टीम सलेक्शन के बाद भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के लिए अहम माना है। गंभीर का कहना है कि यह वनडे सीरीज Shikar dhawan के आगे के कैरियर का फैसला करेगी। धवन अब सिर्फ वनडे टीम में ही अपना स्थान बनाये रख सकते हैं यदि वे इस सीरीज में जोरदार खेल खेल दिखाते हैं।
टेस्ट और टी 20 में वे अपना स्थान गंवा चुके हैं। तो अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों का बड़ा प्रभाव होगा कि Shikar dhawan का करियर यहां आगे कहां जाता है।

उन्होंने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका में उनके लिए यह शानदार मौका है। उनके आलोचक कह रहे हैं कि 36 साल की उम्र में उन्हें अब क्रिकेट से रिटायर हो जाना चाहिए। मैं उम्र और उस सब में बहुत बड़ा विश्वासी नहीं हूं। आपका रना बनाना मायने रखता है। साथ ही गंभीर ने Shikar dhawan नसीहत दी कि, यह बहुत अच्छा होगा अगर वह अपने सोशल मीडिया कौशल को बल्ले से कुछ आश्चर्यजनक रूप में बदल सकें।