सामान्य पर्यवेक्षक, व्यय पर्यवेक्षक, पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त

कोटा 05 नवंबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के अन्तर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में नियोजित किये गए सामान्य, व्यय एवं पुलिस पर्यवेक्षकों का कोटा आगमन हो गया है। चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने तक पर्यवेक्षक गणों के आवास एवं कार्यालय की व्यवस्था सर्किट हाउस कोटा में की गयी है। पर्यवेक्षक गणों से मिलने का स्थान सर्किट हाउस मीटिंग हॉल में प्रातः 10 से 11 बजे तक निर्धारित है।

          
जिला निर्वाचन अधिकारी एम पी मीना ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 के अन्तर्गत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए नियोजित सामान्य पर्यवेक्षक, व्यय पर्यवेक्षक एवं पुलिस पर्यवेक्षक नियोजित किए गए हैं।

विधानसभा वार पर्यवेक्षक नियुक्ति
 जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 189 कोटा उत्तर के लिए दीपक आनंद आई.ए.एस. मोबाईल नम्बर 7597416822, विधानसभा क्षेत्र 190 कोटा दक्षिण के लिए सुश्री आरती एम. आई.ए.एस मोबाईल नम्बर 9462587308, विधानसभा क्षेत्र 187 पीपल्दा एवं 188 सांगोद के लिए राजेन्द्र कुमार, आई.ए.एस. मोबाईल नम्बर 7597345402, विधानसभा क्षेत्र 191 लाडपुरा एवं 192 रामगंजमण्डी के लिए विश्वनाथ आई.ए.एस. मोबाईल नम्बर 9530235901 को सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्ति किया गया हैं।
           
इसी प्रकार व्यय पर्यवेक्षक के रूप में विधानसभा क्षेत्र 189 कोटा उत्तर, 190 कोटा दक्षिण एवं 192 रामगंजमण्डी के लिए डी. बबीता आई.आर.एस. मोबाईल नम्बर 7597513695, विधानसभा क्षेत्र 187 पीपल्दा, 188 सांगोद एवं 191 लाडपुरा के लिए प्रवीण कुमार बाली, आई.आर.एस मोबाईल नम्बर 9462478971 को व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में विधानसभा क्षेत्र 189 कोटा उत्तर,  187 पीपल्दा एवं 188 सांगोद के लिए रवि डी चन्नावर, आई.पी.एस मोेबाईल नम्बर 9461613177, विधानसभा क्षेत्र 190 कोटा दक्षिण, 191 लाडपुरा एवं 192 रामगंजमण्डी के लिए . निलेश आनंद भरण आई.पी.एस  मोबाईल नम्बर 9461336612 को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।