बालिका फुटबॉल अकादमी की फुटबॉल खिलाड़ी मुन्नी का इंडिया टीम कैंप में चयन

कोटा 23 जनवरी। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर द्वारा कोटा में संचालित बालिका फुटबॉल अकादमी कोटा की खिलाड़ी मुन्नी का यू-16 वूमेन इंडिया टीम कैंप 2024 के लिए चयन किया गया है।


बालिका फुटबॉल अकादमी की प्रशिक्षक श्रीमती मधु चौहान ने बताया कि इससे पूर्व खिलाड़ी मुन्नी यू-14 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता कर्नाटक बेलगांव 2023-24 में भाग लिया एवं अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह चयन ट्रायल 20, 21 ,22 जनवरी 2023-24 को गोवा में संपन्न हुआ।  जिला खेल अधिकारी अब्दुल अजीज पठान एवं समस्त खेल प्रशिक्षकों ने अकादमी की खिलाड़ी मुन्नी को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।