ग्लोबल वार्मिंग एवं वनों की अंधाधुंध कटाई, पहाड़ों का उत्खनन से पर्यावरण को बहुत नुकसान - संजीव रावत

संवाददाता विजयपाल सैनी

क्षेत्रीय वन कार्यालय एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राम दोसा के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्रीय रेंज कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी बबलू राम मीणा ने कहा कि हमें हमारे पर्यावरण को बचाने के लिए वन्य जीव संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण शुद्धि के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम पूर्णरूपेण का उन पौधों उन पौधों की 3 वर्ष तक संभालना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर अतिथि डॉक्टर संजीव कुमार रावत ने कहा कि वर्तमान के ग्लोबल वार्मिंग एवं वनों की अंधाधुंध कटाई, पहाड़ों का उत्खनन हमारे पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचा रहा है। इसके लिए हमें समय-समय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाकर जमीन की उपयोगिता को आमजन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिनमें रिद्धि शर्मा, सौम्या अग्रवाल, सिद्धि शर्मा, नमन खंडेलवाल, भार्गव नारायण, आराध्य नारायण, कार्तिक खंडेलवाल, ओजस इत्यादि ने एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वन विभाग के रेंजर बबलू राम मीणा ने सभी बच्चों को रसिया इस अवसर पर देवीराम कोहली राजकुमार ममता तथा एवं अन्य स्टाफ उपस्थित था। संपूर्ण स्टाफ द्वारा इस अवसर पर रेंज परिषद तथा वन विभाग के कार्यालय के आसपास परिंदो के लिए पानी के परिंडे लगाकर उन में पानी भरने की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय द्वारा सभी बच्चों को अल्पाहार एवं पुरस्कृत किया गया।