ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग
बकरी पालन प्रषिक्षण सम्पन्न
बून्दी, 26 अगस्त। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान द्वारा 26 अगस्त को बकरी पालन का 10 दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम हुआ, जिसमें 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस समापन कार्यक्रम के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा अग्रणी जिला प्रबंधक अक्षय कुमार शर्मा, आरसेटी निदषक नरेन्द्र कुमार सेन, इमरान खान व नरेष जैन, इन हाउस फेकल्टी बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के सदस्य मौजूद रहे।
श्री शर्मा द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं व उनकी उपयोगिता के बारे में बताया एवं उन्नत बकरी पालन के बारे में जानकारी देते हुए विभिन्न बैंक ऋण योजनाओं के बारे में बताया तथा प्रशिक्षणार्थियो को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।