घर घर जाकर किया प्लास्टिक बंद का आहान

चौथमल शर्मा

गुढ़ागौड़जी. l

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के द्वारा पर्यावरण दिवस पर घर घर जाकर महिलाओं को प्लास्टिक से होने वाली हानियों के बारे में बताया गया। ट्रस्ट कि सहप्रभारी तनु सांखला ने बताया कि प्लास्टिक का उपयोग सबसे ज्यादा घरों में किया जाता हैं। इसलिए लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट कि महिला सदस्य टीम ने घर घर जाकर महिलाओं को प्लास्टिक बंद का आहान किया। इस दौरान कपड़े के थैले वितरीत किए गए। इस दौरान रुचिका केडिया, सिमरन दायमा, रूपल, रेखा, बनारसी , रौनक केडिया आदि ने सहयोग किया।