VDO परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर, परीक्षा में नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से प्रदेश में आयोजित की जा रही ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा संबंधी एक नोटिस जारी किया जिसमें बताया गया है कि वीडीओ परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जायेगी।
बता दें कि प्रदेश के 25 जिलों में 3 हजार 896 पदों पर ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 27 व 28 दिसंबर को आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में प्रदेश के 14 लाख 92 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नेगेटिव मार्किंग को लेकर असमंजस में थे। अब बोर्ड ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है जिसमें जानकारी दी गई कि ग्रामीण विकास अधिकारी के लेवल फर्स्ट में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सोमवार रात राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इसके आदेश जारी किए है।

Cut-Off पर पड़ेगा असर
एक्सपर्ट्स का मानना है कि नेगेटिव मार्किंग नहीं होने से प्री परीक्षा की कट Cut-Off हाई जा सकती है। सामन्य वर्ग के लिए 100 में से 70 नंबर और ओबीसी, एमबीसी एंव ईडब्लूएस वर्ग के लिए 68 नंबर सेफ माने जा रहे हैं। वहीं, एससी और एसटी की Cut-Off 60 से लेकर 65 नंबर तक रहने का अनुमान है।

बोर्ड द्वारा जारी  गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थी कोट, टाई, मफलर, जैकेट, जरकिन, ब्लेजर, पहनकर परीक्षा नहीं दे सकेंगे। परीक्षार्थी  सिर्फ शर्ट, बिना जेब वाली स्वेटर पहन सकेंगे। स्वेटर में बड़ा बटन लगा होना नहीं चाहिए।  वहीं  महिला अभ्यर्थी भी हेट, स्टॉल, शॉल, मफलर पहनकर परीक्षा नहीं दे सकेंगी।
एडिम कार्ड जारी
  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए हैं। जिसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। एसएसओ आईडी के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड़ कर सकते हैं।