इस शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च होगा Google Pixel 7a, प्रमुख जानकारी सामने आयी

जयपुर। दिग्गल टेक कंपनी गूगल ने इसी साल भारत में Google Pixel 7 और 7 Pro को लॉन्च किया था। अब कंपनी भारत में अपना अगला स्मार्टफोन Google Pixel 7a को लॉन्च करने वाली है। Pixel 7a जिसे 'lynx' कोडनेम दिया गया है, इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले होने की संभावना है। इसमें वायरलेस चार्जिंग भी दी जायेगी। Google Pixel 7a की लॉन्चिंग 2023 में होने की उम्मीद है।

Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन में 90Hz 1080p डिस्प्ले दिया जाएगा। यह पहली बार होगा जब Google का A-सीरीज स्मार्टफोन 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। इसी तरह, डिवाइस पर वायरलेस चार्जिंग 5W वायरलेस चार्जिंग की पेशकश करेगी।
कैमरा की बात करें तो इसमें रियर कैमरा सेटअप में GN1, IMX787 और IMX712 सेंसर शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि डिवाइस में 3.5 एमएम हेडफोन जैक की कमी होगी। Pixel 6a में हेडफोन जैक नहीं था। 3.5mm जैक वाला Google का आखिरी A-सीरीज़ डिवाइस Pixel 5a था।
बता दें कि Google Pixel 7 Pro (12GB RAM + 128GB स्टोरेज) की कीमत फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 84,999 रुपये है। डिवाइस की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताओं में 6.7 इंच क्वाड एचडी+ डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा (50MP + 48MP +12MP) और 10.8MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। डिवाइस की बैटरी 4926 एमएएच की है जबकि प्रोसेसर गूगल टेंसर जी2 है।

दूसरी ओर, Pixel 7 (8GB RAM + 128GB स्टोरेज) की कीमत फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 59,999 रुपये है। डिवाइस की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताओं में 6.3-इंच फुल HD+ डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा (50MP + 12MP) और 10.8MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। डिवाइस की बैटरी 4270 एमएएच की है जबकि प्रोसेसर गूगल टेंसर जी2 है।