इआरसीपी पर काम शुरू करे सरकार - इन्दल सिंह
-जल्द पूरी होनी चाहिये योजना
- किसान सम्मेलन में हुआ स्वागत
हलैना, जाट चौरासी के ग्राम खेड़ी - खिजूरी में आयोजित सर्वजातिय सम्मेलन में पानी की गम्भीर समस्या के समाधान हेतु राज्य सरकार से पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को शीघ्र शुरू कर जल्दि से जलदि पूरा कर किसानों के लिये जगर बॉध को भरने एवं वाणगंगा नदी और गम्भीर में पानी लाकर सिंचाई के पानी का प्रबंध करने कि माँग की । इस अवसर पर संघर्षशील किसान नेता इन्दल सिंह जाट और हिंडौन विधायक अनिता जाटव ' चौरासी के अध्यक्ष गजानन्द चौधरी का अभिनन्दन किया गया ।किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने कहा कि अगर केन्द्र सरकार इस योजना को अटकाती नहीं तो यह योजना अब तक पूरी हो जाती और इसका लाभ मिलना शुरु हो गया होता ' 6 वर्ष रोकने से इआरसीपी की लागत भी बढ़ीu और जनता का हुआ नुकसान ।
किसान नेता इन्दल सिंह ने कहा कि कोई भी योजना सरकार की इच्छा शक्ति होने पर ही पूरी होती है ' समझौता तो यमुना जल का भी हुआ था नारीयल भी फूटे थे ' भागीरथ कहकर भी संवोधित हुऐ थे राजनेता लेकिन जमुना का पूरा पानी आज तक नहीं मिला । उन्होंने कहा कि अब ड़बल इन्जन सरकार को बगैर बिल्मब किये सभी जिलों में निर्माण कार्य शुरू करने चाहिये ताकी पाँच वर्ष में इसका लाभ सभी को मिल सके ।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को ईआरसीपी के तहत पूरा पानी लेकर वाणगंगा , गम्भीर और रुपारेल नदियों में लाकर किसानों के लिये खेती की सिंचाई के लिये पानी की व्यवस्था जरूर करनी चाहिये । उन्होंने कहा कि जब जब जरूरत पड़ेगी पानी के लिये संघर्ष किया जायेगा । हिन्डौन विधायक अनिता जाटव ने करौली ' भरतपुर , दौसा ' अलवर आदी जिलों में पानी की समस्या बताते हुऐ जगर बाँध को भरने की जरूरत बताई । विधायक ने कहा की जमीनी जल स्तर बहुत गहरा होता जा रहा है , जल स्तर को गम्भीर और वाणगंगा नदी में पानी लाकर ही बढ़ाया जा सकता है।
जाट चौरासी के अध्यक्ष गजानंद चौधरी ने भरोसा दिलाया कि ईआरसीपी के लिये वर्ष 2007 से संघर्ष कर रहे किसान नेता इन्दल सिंह के साथ जाट चौरासी सर्व समाज पानी की लड़ाई में सहयोग करेगा और जरूरत पड़ेगी तो पानी के लिये आन्दोलन भी किया जायेगा ।भारी संख्या में जुटे लोगों ने पानी की समस्या बताते हुऐ सरकार से नदियों , बाँधो ' कैनालों पर शीघ्र निर्माण कार्य आरम्भ करने की माँग दोहराई । इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सामाजिक बुराईयो को समाप्त करने पर भी जोर दिया गया ।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम में संस्कृतिक कार्यक्रम भी हुऐ । समापन समारोह में किसान नेता इन्दल सिंह जाट, विधायक अनीता जाटव और गजानंद चौधरी का स्वागत किया गया । स्वागत कार्यक्रम में युवा जाट चौरासी अध्यक्ष डा० योगेश शास्त्री ' सरपंच भागीरथ चौधरी ' सतवीर चौधरी ने भी विचार रखे । अध्यक्षता सरपंच भागीरथ सिंह ने की ।