लोकतंत्र का महा उत्सव आज, मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्यजिले में कुल 1458997 मतदाता

कोटा 24 नवंबर। विधानसभा आम चुनाव अंतर्गत जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार 25 नवंबर को मतदाता उम्मीदवार चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में 14 लाख 58 हजार 997 निर्वाचक हैं, जिनमें से 80 वर्ष से अधिक आयु के, दिव्यांगजन एवं विभिन्न श्रेणियों के मतदाताओं द्वारा पोस्टल बैलेट से मतदान किया जा चुका है।


जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी मीना ने बताया कि पीपल्दा विधान सभा क्षेत्र में कुल 232 मतदान केंद्र हैं जिनमें 109089 पुरुष मतदाता 100862 महिला मतदाता, 66 सर्विस मतदाता, 1450 दिव्यांग पुरुष एवं 751 दिव्यांग महिला 80 वर्ष से अधिक के 1035 पुरुष एवं 1975 महिला मतदाता हैं।

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र सांगोद में कुल 245 मतदान केंद्र हैं जिनमें 108819 पुरुष मतदाता, 101048 महिला मतदाता, दो ट्रांसजेंडर, 52 सर्विस मतदाता, 1725 दिव्यांग पुरुष एवं 805 दिव्यांग महिला, 80 वर्ष से अधिक के 1325 पुरुष एवं 2123 महिला मतदाता हैं।

विधानसभा क्षेत्र कोटा उत्तर में कुल 228 मतदान केंद्र एवं 8 सहायक मतदान केंद्र हैं जिनमें 130153 पुरुष मतदाता, 125439 महिला मतदाता, 13 ट्रांसजेंडर, 129 सर्विस मतदाता, 872 दिव्यांग पुरुष एवं 509 दिव्यांग महिला, 80 वर्ष से अधिक के 2037 पुरुष एवं 2535 महिला मतदाता हैं।

विधानसभा क्षेत्र कोटा दक्षिण में कुल 217 मतदान केंद्र हैं एवं 2 सहायक मतदान केंद्र हैं जिनमें 125147 पुरुष मतदाता, 119692 महिला मतदाता, 11 ट्रांसजेंडर, 109 सर्विस मतदाता, 678 दिव्यांग पुरुष एवं 385 दिव्यांग महिला, 80 वर्ष से अधिक के 2187 पुरुष एवं 2243 महिला मतदाता हैं।

विधानसभा क्षेत्र लाडपुरा में कुल 260 मतदान केंद्र हैं एवं 6 सहायक मतदान केंद्र हैं जिनमें 149538 पुरुष मतदाता, 140597 महिला मतदाता 02 ट्रांसजेंडर, 168 सर्विस मतदाता, 1352 दिव्यांग पुरुष एवं 760 दिव्यांग महिला, 80 वर्ष से अधिक के 2060 पुरुष एवं 2859 महिला मतदाता हैं।

विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में कुल 257 मतदान केंद्र हैं जिनमें 129080 पुरुष मतदाता, 118916 महिला मतदाता, 05 ट्रांसजेंडर, 60 सर्विस मतदाता, 1446 दिव्यांग पुरुष एवं 696 दिव्यांग महिला, 80 वर्ष से अधिक के 1300 पुरुष एवं 2000 महिला मतदाता है।

इन मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग-
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में डाक मतपत्र से कुल 13232 कार्मिकों द्वारा डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया गया, जो कि 94.27 प्रतिशत रहा। डाक मतपत्र प्रभारी हर्षित वर्मा ने बताया कि मतदान के लिए विभिन्न स्थानों पर कुल 19 सुविधा केन्द्रों का गठन किया गया था। जिले में कुल 14035 कार्मिकों में से 8430 मतदान कर्मी (पोलिंग स्टाफ) एवं 5605 पुलिस कर्मी (ग्रामीण, शहरी, होमगार्ड, आरएसी, अन्य पुलिस) सम्मिलित रहे। जिनमें से 8230 मतदान कर्मियों एवं 5002 पुलिस कर्मियों द्वारा मतदान सुविधा केन्द्रों पर किया गया। जिले के कुल 14035 कार्मिकों में से कोटा जिले के 9370 मतदाता रहे जिनमें से 9071 मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया। अन्य जिलों के कुल 4665 मतदाताओं में से 4161 मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया।

होम वोटिंग से 1451 वरिष्ठजन एवं 255 दिव्यांगों ने किया मतदान-
उन्होंने बताया कि होम वोटिंग में वृद्धजन श्रेणी में कुल 1499 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें से कुल 1451 का मतदान दो चरणों में किया गया। दिव्यांग श्रेणी में कुल 258 मतदाताओं में 255 का मतदान किया गया। आवश्यक सेवा श्रेणी में जिले में कुल 34 फार्म प्राप्त हुये जिसमें से 33 का मतदान पर करवाया गया।

सुसज्जित हुए बूथ-
जिले में शत् प्रतिशत मतदान के लिए विशेष थीम आधारित बूथ बनाए गए हैं। युवाओं को लुभाने के लिए युवा बूथ, महिलाओं के लिए पिंक बूथ एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए हरित बूथ बनाकर मतदाताओं को मतदान बूथ तक आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो बूथ विशेष रूप से सुसज्जित किए गए हैं। सेल्फी पॉईंट भी लगाए गए हैं।