जगह-जगह स्वागत एवं अभिनंदन
अखाड़ों के करतब ,गीत नृत्य तथा नारों से गुंजायमान रहा कोटा
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा। हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर रंगबाड़ी हनुमान मंदिर से और गोदावरी धाम मंदिर तक भव्य शोभायात्रा, का जगह जगह पर भाजपा एवं कांग्रेस पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह शोभा यात्रा का किया स्वागत एवं अभिनंदन किया शोभायात्रा में अखाड़ों के करतब गीत नृत्य और नारों की गूंज से कोटा गुंजायमान रहा।
कोटा हनुमान जन्मोत्सव पर रंगबाड़ी बालाजी से गोदावरी धाम तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के रंगबाड़ी हनुमान प्राचीन मंदिर से शुरू हुई, वहीं शोभायात्रा का जगह-जगह कोटा में समाजसेवी संगठन व जनप्रतिनिधियों, भाजपा विधायक मदन दिलावर कोटा दक्षिण धायक संदीप शर्मा शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, शिवकांत नंदवाना विद्या शंकर गौतम पार्षद सुनील गौतम के नेतृत्व में जगह जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।। शोभायात्रा में प्रभु श्री राम और रामभक्त हनुमान की विशाल प्रतिमा ट्रक एवं ट्रैक्टर ट्राली में निकाली गई। वहीं छोटे बच्चे हनुमान का वेषभूषा रखकर शोभायात्रा में शामिल रहे। केशवपुरा राम जानकी मंदिर तिराहा के चौक पर शोभायात्रा पहुंचने पर जोरदार आतिशबाजी की गई। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रही। वहीं शोभायात्रा में अग्निशामक कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सड़कों को छिड़काव किया गया वहीं अखाड़े के उस्तादों ने करतब दिखाए । सभी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया स्वागत में भारी पुलिस बल को शोभायात्रा में देखा गया। स्वागत में मुख्य रूप से जिला महामंत्री हिमांशु शर्मा, सहवरित पार्षद हेमराज पांचाल, पार्षद जितेंद्र सिंह, दीपक कुमार ,धर्मा गोचर, पारस वर्मा, केकेसी सोशल मीडिया डिपार्टमेंट स्टेट जनरल सेकेट्री दुष्यन्त सिंह गहलोत, अशोक सोनी , पदम गौतम, पार्षद प्रदीप कसाना, पप्पू शेखर, दिनेश शर्मा जी पांचाल प्रिंस पांचाल, सुरेश ओम सुमन, हरीश बेरवा, कपिल कपिल भारती,नीतिन नगर, राजकुमार, ओम प्रकाश जी ,राकेश भट्ट शंकर, सेन आदि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।