यूपी में गुंडाराजर: पत्रकार के 20 वर्षीय बेटे को लोहे की रॉड से पीट-पीट कर मार डाला

जयपुर। यूपी में एक बार फिर से गुंडाराज देखने को मिला।  उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक स्थानीय पत्रकार के 20 वर्षीय बेटे को अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। 
पुलिस अधीक्षक सदर अमर नाथ गुप्ता ने कहा कि   जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर अतरसुई बादली का पुरवा गांव में बघराई थाना क्षेत्र के रोड़ गांव निवासी विशाल पांडेय की बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में कार से टक्कर मारकर लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. पुलिस अ

पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर पूर्व ग्राम प्रधान रंग बहादुर समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पीछे पीड़ित परिवार और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश है। उन्होंने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी सतपाल अंतिल ने थाना प्रभारी अवान दीक्षित को ढिलाई बरतने पर निलंबित कर दिया है. इस बीच, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है। मृतक के पिता उमेश पाण्डेय हिन्दी समाचार पत्र में स्थानीय पत्रकार हैं।