कांग्रेस प्रत्याषी उर्मिला भाया के गढ में गरजे गुंजल

संवाददाता विष्णु भारद्वाज 

गहलोत की तीन साला उपलब्धि मात्र सरकार को बचाए रखा

बारां 15 दिसम्बर। जिले में कांग्रेस के पक्ष की सबसे मजबूत सीट कही जाने वाली किषनगंज पंचायत समिति के जिला परिषद वार्ड संख्या 24 में बुधवार दोपहर कोटा के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने भाजपा प्रत्याशी षिवांगी सिकरवार के समर्थन में बडी सभा को संबोधित करते हुए मतदाताओं से मंत्री भाया तथा कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए प्रदेष में बजरी माफियाओं को बढावा देने, खनन घोटालें में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के भ्रष्ट शासन को इस क्षेत्र से निकल रही पार्वती नदी में बहा कर स्वच्छ, पारदर्शी तथा भ्रष्टाचार रहित भाजपा की जिला परिषद बनाने का आव्हान किया।
किशनगंज पंचायत समिति के रेलावन गांव में सभा को संबोधित करते हुए प्रहलाद गुंजल ने बताया कि राज्य में कांग्रेस सरकार की तीन साला उपलब्धि एकमात्र यही कही जा सकती है कि येन-केन-प्रकारेण राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी सरकार को बचाए रखने में सफल रहे। गुंजल ने गत दिनों कांग्रेस की महंगाई रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महंगाई की मुख्य जननी कांग्रेस है। देष में सबसे महंगी बिजली, डीजल, पेट्रोल राजस्थान में है। केन्द्र सरकार द्वारा पर्याप्त आपूर्ति के बावजूद किसान पहले डीएपी को लेकर परेशान रहे और अब यूरिया को लेकर रात-रात जागकर लाईनों में लगे हुए है। वर्तमान सरकार पूरी तरह प्रत्येक मोर्चे पर असफल रही है। ऐसे हालात में भ्रष्टाचार को जड से समाप्त करने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करे।
सभा को पूर्व विधायक ललित मीणा, प्रभारी मजिद मलिक कमाण्डो, पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल एवं युवा नेता राकेष जैन ने भी संबोधित करते हुए षिवांगी सिकरवार के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि शराब और पैसा ज्यादा दिन साथ नही देगा। ऐसे हालात में विकास को प्राथमिकता दे